आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण: ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की 'प्रोफेशनल कॉन्क्लेव' में आमंत्रित हुए कामू बैगा ।


कबीरधाम / नई दिल्ली:

आदिवासी समाज और क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि स्थानीय समाज सेवी और प्रबुद्ध युवा नेता कामू बैगा जी को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (AICC) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाली आगामी 'आदिवासी प्रोफेशनल कॉन्क्लेव मीटिंग' में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

इस उच्च स्तरीय बैठक में देश के चुनिंदा आदिवासी बुद्धिजीवियों, नीति निर्माताओं और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें  कामू बैगा जी छत्तीसगढ़ और अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के सशक्तिकरण, सामाजिक-आर्थिक एकता, युवाओं के लिए अवसरों के निर्माण और भविष्य के सतत विकास पर गहन चर्चा करना है।


इस गरिमामयी आमंत्रण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के शुभचिंतकों और समाज के प्रतिनिधियों ने इसे पूरे समाज का सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि देश के इतने बड़े मंच पर भैया कामू बैगा जी को शामिल किया जाना यह साबित करता है कि उनका जमीनी कार्य और आदिवासी समाज के प्रति समर्पण राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। उनके नेतृत्व और दूरदर्शी विचारों से निश्चित ही समाज के विकास को एक नई और सकारात्मक दिशा मिलेगी।

कामू बैगा और उनके सहयोगियों ने इस प्रतिष्ठित आमंत्रण के लिए ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया का सहृदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

यह आयोजन न केवल समाज की आवाज को दिल्ली के गलियारों में मजबूती से रखने का जरिया बनेगा, बल्कि आने वाले समय में आदिवासी युवाओं के सुनहरे भविष्य की रूपरेखा भी तैयार करेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.